आयुष्मान कार्ड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ही उठाये सवाल! जाने क्यों

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड से ₹5 लाख तक के इलाज का दावा तो किया जा रहा है लेकिन भाजपा के लोगों ने ही अब आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि आयुष्मान कार्ड पर सवाल खड़े करने वाले कोई और नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके उनके नजदीकी भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल ओबेरॉय हैं।

उन्होंने हार्ट की समस्या के चलते आयुष्मान कार्ड लेकर कई अस्पतालों के चक्कर काटे उन्हें अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया लेकिन दो दिन बाद उनसे कहा गया कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनका फ्री इलाज नहीं होगा। बल्कि पैसे लगेंगे थक हार कर वे घर वापस आ गए जसपाल ओबेरॉय ने आयुष्मान कार्ड को लेकर निजी अस्पतालों के इस गैर जिम्मेदाराना रवैए पर नाराजगी जताई है।

HIGHLIGHTS

  • आयुष्मान कार्ड पर खड़े हो रहे सवाल।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ही जताई आपत्ति।
  • फ्री इलाज के दावे की खोली पोल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *