पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।आरक्षण में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आदिवासी और ओबीसी संगठन लामबंद हो गए हैं। सुबह जबलपुर बंद कराने के बाद एससी एसटी और ओबीसी संगठनों के कार्यकर्ता रैली के रूप में मालवीय चौक पहुंचे जहां एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में आदिवासी और ओबीसी नेताओं ने इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि इस फैसले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यह आदिवासी और ओबीसी के खिलाफ है। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
HIGHLIGHTS