आरोपी के घर के बाहर पुलिस ने बजवाए ढोल,चिपकाया नोटिस

By: PalPal India News
June 10, 2024

आरोपी के घर के बाहर पुलिस ने बजवाए ढोल,चिपकाया नोटिस

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास।देवास यूपी कानपुर के पुलिस कर्मचारी देवास के एक आरोपी के घर पहुंचे। यहां आरोपी के घर पुलिस ने ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किया। जिसके बाद क्षेत्र के लोग असंमंजस में पड़ गये।

दरअसल शहर के आदर्श नगर में रहने वाले आशीष उर्फ राजू उर्फ राजकुमार पर यूपी में प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी को लेकर कई धाराओं में प्रकरण दर्ज है जिसका नोटिस कानपुर पुलिस के द्वारा दिया जाना था। कानपुर पुलिस ने आरोपी के घर में नही मिलने पर उसके घर के बाहर ढोल बजाया और  घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस 30 दिनों के लिये है जिसमें आरोपी को कोर्ट में उपस्थिति देना है, यदि वह कोर्ट में नही आयेगा तो न्यायालय द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

उपनिरीक्षक, थाना कोतवाली, कानपुर यूपी

HIGHLIGHTS

  • आरोपी के घर के बाहर पुलिस ने बजवाए ढोल,चिपकाया नोटिस
  • देवास में कानपुर की पुलिस का अनोखा तरीका
  • आरोपी के घर ढोल बजाकर चस्पा किया नोटिस
  • आदर्श नगर में रहता है आशीष उर्फ राजू उर्फ राजकुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *