पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर में नशीले इंजेक्शन का कारोबार थमने पर नहीं आ रहा है. अधारताल पुलिस ने सुहागी निवासी ओम पटेल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े चार सौ नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं.
अधारताल पुलिस ने सुहागी निवासी ओम पटेल के पास नशीले इंजेक्शन की सूचना मिलते ही छापा मारा तो पुलिश को उसके पास से साढ़े चार सौ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए. पुलिस ने आरोपी ओम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और ओम पटेल से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशीले इंजेक्शन उसे कहां से मिले और वह किस-किस को इंजेक्शन बेचता था.
HIGHLIGHTS