आर्मी वालों पर युवती से अभद्रता और मारपीट के आरोप, सदर के संजय गांधी नगर का मामला

By: PalPal India News
September 19, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के संजय गांधी नगर टीवी टावर के पास रहने वाले लोगों द्वारा केंट थाने का घिराव कर जमकर नारेबाजी की गई। क्षेत्र वासियों का कहना है कि क्षेत्र की ही रहने वाली युवती के साथ आर्मी के कुछ लोगों द्वारा अभद्रता कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों ने मांग की है कि मामले पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जाए। संजय गांधी नगर निवासी संतोष विनोदिया ने बताया कि उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस पर किसी अज्ञात की शिकायत पर उनके घर कुछ आर्मी वाले आए और उनसे और उनकी बेटी से अभद्रता पूर्ण लहजे में बात करने लगे और निर्माण कार्य रोक कर घर तोड़ने की धमकी देने लगे।

जिस पर विरोध करने पर लोगों ने उनके और उनकी बेटी के साथगाली गलौज और मारा पीट करने लगे। जिसके संतोष विनोदिया द्वारा क्षेत्र के ही एक पूर्व पार्षद अमरचंद को उनसे बात करने के लिए बुलाया गया। जिस पर आर्मी वालों ने उनसे भी अभद्रता करते हुए उनके साथ काफी मारपीट कर डाली। जिससे पूर्व पार्षद को काफी चोटे आई है और उनके पैर में फैक्चर होने की आशंका है। वहीं थाना प्रभारी द्वारा मामले को जांच में लेते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

HIGHLIGHTS

  • आर्मी वालों पर युवती से अभद्रता और मारपीट के आरोप।
  • केंट थाने का किया घेराव।
  • युवती से अभद्रता और मारपीट के आरोप।
  • सदर के संजय गांधी नगर का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *