MP Election 2023: नतीजतन कुल 2.23 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला तय हो गया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आलोट क्षेत्र से कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक मनोज चावला को टिकट दिया है, जबकि BJP उम्मीदवार के तौर पर चिंतामणि मालवीय मैदान में हैं। मालवीय उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं