इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट ट्रेन में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

By: PalPal India News
September 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे बड़ा रेल हादसा होने से बचा। इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी। तभी ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

गनीमत रही की हादसे के समय ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इस कारण ट्रेन के डिब्बे उतरने पर भी किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। हालांकि, हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इस हादसे की सुचना मिलते ही आला अधिकारी पहुंचे और हादसे के कारणों का पता लगाया।

आउटर पॉइंट पर हुई यह घटना पहली बार नहीं है। इसके बाद भी इस पॉइंट को अभी तक नहीं सुधारा गया है। पॉइंट में तकनीकी खामी को एक बार फिर रिकॉर्ड में लिया गया है। ओवरनाइट लगभग 5:30 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आनी थी। जैसे ही इंजन को प्लेटफॉर्म 6 के पॉइंट से मोड गया, तभी इंजन के पीछे लगा एसएलआर और एसी कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इस दौरान एसी कोच में कई यात्रियों का लगेज गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *