इंसान की इंसानियत को शर्मशार करने वाला ये विडियो, घायल मोर को बचाने के बजाये शरीर से शरीर से नोच लिए सारे पंख

By: PalPal India News
September 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंसान की इंसानियत को शर्मशार करने वाला ये विडियो। जहां सड़क पर घायल पड़े एक मोर की मदद करने के बजाय लोगों ने उसके शरीर से उसके एक-एक पंख नोच डाले।

ये पता होते हुए भी की मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। मोर को मारना कितना बड़ा अपराध है और उससे भी बड़ा अपराध उसकी तस्करी करना है। फिर भी बाजार में आज कल बड़ी संख्या में मोर पंख बिकते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहे लोग मोर की सुरक्षा करने के बजाय उसे मौत देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद आप भी यहीं कहेंगे कि आखिर इंसान और कितना गिरेगा। वीडियो देख लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर लालच ने हम इंसानों को कितना बड़ा राक्षस बना दिया है। जहां सड़क पर पड़े घायल मोर को मदद की जरूरत थी, वहां लोग उसके पंखों को नोचकर अपने घर ले जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। मोर के शरीर पर दिख रहे एक-एक पंख को लोगो ने नोच लिया और उसे सड़क पर ही तड़पता छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक यह मोर एक हादसे का शिकार हो गया था। जिसके बाद ये सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जब लोगों ने उसे देखा तो वे उसकी मदद करने के बजाय उसके शरीर से उसके पंखों को नोचने लगे। आप वीडियो में देख सकते है कि घायल मोर सड़क पर पड़ा हुआ है और उसके चारो तरफ लोगों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। सबकी नजरे मोर के शरीर से उसके पंखों को नोचने पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *