पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इजरायल ने पहले हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारियों को मारने के बाद लेबनान के खुफिया मुख्यालय को भी हवाई हमले में ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है की यह हमला आज शनिवार दक्षिणी बेरूत में किया गया। इसमें करीब 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही इस आतंकी समूह के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटने वाला है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि इन हमलों से तेहरान की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।
वहीँ सूत्रों के मुताबिक इजरायल मंगलवार को अपने ऊपर हुए ईरान के मिसाइल अटैक का जवाब देने की भी तैयारी कर रहा है। वही इस हमले के बाद ये कयास लगाये जा रहे है की इज़रायल का फोकस लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर है। गाजा में उनके हमास सहयोगियों को खत्म करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। गाजा की तरह लेबनान में भी इजरायली सेना अभियान चला रही है।