इजरायल ने गाजा में मौजूद मस्जिद पर किया हमला,हमलें में 24 पुरुषों की मौत हो गई है. वहीँ 93 लोग घायल

By: PalPal India News
October 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इजरायल और हमास के बीच लगातार जंग जारी है. जंग में आम जनता को काफी नुकसान हुआ है. आज बड़ी खबर सामने आई जहाँ इजरायल ने गाजा में मौजूद मस्जिद पर हमला किया है. हमलें में 24 पुरुषों की मौत हो गई है. वहीँ 93 लोग घायल है. बताया जा रहा है की इसी मस्जिद में छिपकर इजरायल पर हमला करते थे हमास के आतंकवादी।

मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में रविवार तड़के कम से कम 24  लोगों की मौत हो गई. ये भी बताया जा रहा है की मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान .है फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने एक बयान में बताया कि ‘देर अल-बला’ शहर में मौजूद अस्पताल के पास मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया गया. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने अस्पताल के मुर्दाघर में शवों की गिनती की. यह भी दावा किया गया है गाज़ा की इसी मस्जिद को आतंकी संगठन हमास ने अपना अड्डा बना रखा था। इसलिए इजरायल ने मस्जिद पर हमला किया है

अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि सभी मरने वाले पुरुष थे. दो अन्य पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं. इजराइली सेना ने अभी मस्जिद पर हमले के बारे में कोई बयानबाजी नहीं की है. फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन ताजा हमलों से गाजा में फलस्तीनियों की मृतक संख्या अब 42,000 के करीब पहुंच गई है. मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *