इसी चाक़ू से सैफ पर हुआ था हमला उसकी पहली तस्वीर आई सामने, सैफ के शरीर में फंसा रह गया था

By: PalPal India News
January 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सैफ अली खान पर हमलावर ने जिस चाकू से अटैक किया था। उस चाकू की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। ये चाकू टूट कर एक्टर के शरीर में ही फंसा रह गया था, जिसे सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने निकाला है।

गुरुवार की रात सैफ अली खान के घर में अज्ञात शख्स ने घुसकर उन पर हमला किया था। चाकू से एक्टर को निशाना बनाया गया था। लगातार 6 बार एक्टर के शरीर पर वार किए गए, जिसमें एक्टर के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें भी आई थीं। इस चाकू को सैफ अली खान के शरीर से निकाला गया है, जिसकी तस्वीर लीलावती अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक की है। सामने आई तस्वीर में पूरा चाकू नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसका एक टुकड़ा जो एक्टर के शरीर में अस्पताल पहुंचने तक फंसा रहा उसे निकाल लिया गया है।

इसी चाकू का हुआ था इस्तेमाल

सामने आई तस्वीर में आप चाकू के आगे वाला धारदार नोकीला भाग देख सकते हैं। हमले के दौरान ये टूटकर एक्टर की पीठ में फंसा रह गया था और वो इसके साथ ही जैसे-तैसे खून से लथपथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। इसे सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने निकाला है। ये धारदार चाकू एक्टर की रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिलीमीटर की दूरी पर ही फंसा था, जिससे एक्टर की जान को खतरा था। इसके साथ ही एक्टर को इसके चलते पैरालिसिस होने का भी खतरा बना हुआ था। फिलहाल अब एक्टर के शरीर से इसे पूरी तरह निकाल दिया गया और वो सेफ हैं। इसी चाकू से एक्टर ने 6 वार किए थे, जिसमें से दो काफी गंभीर थी। रीढ़ की हड्डी के अलावा गर्दन और हाथ पर भी यही चाकू घोंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *