ई रिक्शा चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गढ़ा और मढोताल थाना क्षेत्र में की थी चोरी

By: PalPal India News
July 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर गढ़ा पुलिस ने दो ई रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपी संजय दुबे और राम यादव ने गड़ा थाना क्षेत्र से एक ई रिक्शा चोरी किया था। ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने 20 से 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद दो संदिग्ध दिखे पुलिस ने जब उनको पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के पास से दो ई रिक्शा जप्त किए गए हैं। एक ई रिक्शा उन्होंने मढोताल थाना क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • दो ई रिक्शा चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • गढ़ा और मढोताल थाना क्षेत्र में की थी चोरी
  • सीसीटीवी फुटेज से पुलिस की पकड़ में आए आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *