जबलपुर समाचार – उच्च शिक्षा विभाग – अब रामायण, वेद-पुराणों को भी स्नातक में पढाया जायेगा
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से यह निर्देश जारी कर सकता है कि स्नातक कक्षाओं में विद्यार्थियों को जल्द रामायण, वेद पुराण और उपनिषद पढ़ने को मिल सकता हैं। स्नातक कार्यक्रम में इसे शामिल करने की कार्ययोजना उच्च शिक्षा विभाग बना रहा है। कुछ दिन पहले ही 24 मई को CM की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक हुई थी।जिसमें विभिन्न फैसले हुए।
उच्च शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि हायर सेकंडरी स्कूलों में संपर्क कर पास विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के जरिये एडमिशन के लिए प्रेरित किया जाए। शासकीय महाविद्यालयों में प्राचीन भारतीय परम्परा से विद्यार्थियों को अवगत करवाने के लिए व्याख्यान और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों में पुस्तक के प्रति लगाव पैदा करने के लिए प्रयास किया जाए। इसके साथ ही कालेज चलों अभियान भी स्कूलों में चलाया जा रहा है।
शासकीय विज्ञान कालेज के प्राचार्य डा.एएल महोबिया ने कहा कि मार्च से लगातार कालेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कालेजों के शिक्षक स्कूल में जाकर संपर्क कर रहे हैं। वे लगातार इंटरनेट मीडिया में भी इस संबंध में जानजागरूकता बनाने में जुटे हुए हैं।
डा.एएल महोबिया