उज्जैन जोन के सात जिलों में मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 8600 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट

By: PalPal India News
January 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उज्जैन। मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया इस अभियान में पुलिस ने 8600 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट किए। यह कार्रवाई उज्जैन जोन के सात जिलों में हुई। उज्जैन संभाग के सभी थानों में जब्त करीब 78 टन ड्रग्स को नीमच की विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। इसके साथ ही सभी थानों में करीब 456 मामलों में जब्त डोडाचुरा, अफीम, स्मैक, एमडीएम, गांजा, चरस सहित अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने नष्ट किया।

नीमच जिले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले आये दिन सामने आते रहते हैं। क्यूंकि नीमच बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की जाती है , अधिकतर मामलों में पुलिस बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम, डोडाचूरा, गांजा आदि जब्त करती है। इन्हीं ड्रग्स को नष्ट किया गया है।

10 तरह के मादक पदार्थ को किया नष्ट

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 11 जनवरी से 25 जनवरी तक नशे के खिलाफ यह बड़ी मुहीम चलाई गई हेई। गुरुवार को नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली विक्रम सीमेंट फैक्ट्री अल्ट्राटेक के सीमेंट प्लांट के बॉयलर में गुरुवार को 10 प्रकार के मादक पदार्थ का नष्टिकरण किया गया। ड्रग्स की मात्रा 78 टन थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8600 करोड़ रुपए है। इस प्रक्रिया में पुलिसकर्मी कई गाड़ियों में पिछले साल जब्त किए गए मादक पदार्थ लेकर सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे थे।

उज्जैन जोन के सात इन जिलों में हुई कार्रवाई

उज्जैन जोन के सात जिलों नीमच, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा के विभिन्न थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाई हुई। इस दौरान उज्जैन जोन के आईजी उमेश कुमार योगा रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह सहित चार जिलों के एसपी और बड़ी संख्या में डीएसपी थाना प्रभारी करीब 200 पुलिसकर्मी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रग्स नष्ट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *