उज्जैन में पकड़ा गया एमपी के इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा , नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन -विडिओ

By: PalPal India News
June 15, 2024

उज्जैन समाचार – उज्जैन में पकड़ा गया एमपी के इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा , नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, उज्जैन उज्जैन पुलिस ने मध्यप्रदेश के इतिहास में सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच, सायबर टीम, नीलगंगा और खाराकुंआ पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने ऑनलाइन एप्लिकेशन का उपयोग करने वाले 9 सट्टेबाजों को भी गिरफ्तार किया, हालांकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिमें, 2 पेन ड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड समेत अन्य सामान के साथ 14.58 करोड़ रुपये बरामद किए गए। साथ ही विदेशी करंसी के साथ करोड़ों के लेन-देन का हिसाब-किताब भी सामने आया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जिनके तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हुए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम को बीते दिन गुरुवार को सूचना मिली कि नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के ड्यूप्लेक्स नं 18 में पियूष चोपडा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से व्यापक स्तर में अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। जिस पर पुलिस  ने  दबिश दी। जहां, टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड का मैच पर खाई/लगाई करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नौ आरोपियों में से एक राजस्थान, चार पंजाब और चार नीमच के रहने वाले हैं।

पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले फरार हुए आरोपी पियूष के मुसद्दीपुरा थाना खाराकुओं स्थित घर पर दी गई दबिश में भारी मात्रा में नकदी, विदेशी करंसी, चांदी की सील्लियां,  एप्पल मेकमिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप समेत अलग-अलग रंग के 11 बैगों में रखे 14.58 करोड़ रुपये मिले। साथ ही विदेशों की करंसी के रूप में कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, युरो, पाउंउ, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा और नेपाली रुपये भी जब्त किए गए हैं।

HIGHLIGHTS

  • उज्जैन में पकड़ा गया एमपी के इतिहास का सबसे बड़ा सट्टा।
  • नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन।
  • साढ़े चौदह करोड़ रुपये जब्त,9 आरोपी गिरफ्तार।
  • करीब 7 देशों की करेंसी भी हुई जब्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *