उज्जैन में पत्नी ने पति और पति की महिला मित्र की कर दी धुनाई

By: PalPal India News
November 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। उज्जैन में नीमच जिले के एक सरपंच और उसकी महिला मित्र की पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने खूब हंगामा भी किया। सरेराह हुई इस पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। हालांकि, दोनों पक्ष ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बता दें, पिटाई करने वाली महिला, सरपंच की दूसरी पत्नी है।

जानकारी के अनुसार नीमच जिले की सावन ग्राम पंचायत के सरपंच जितेंद्र माली अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे। वे यहां इंदौर रोड स्थित लालगेट के पास प्रकाश होटल में रुके थे। बुधवार को सुबह सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर होटल से निकले ही थे कि उन्हें उनकी पत्नी ने पकड़ लिया।

सरपंच की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें सरपंच की पत्नी कार में पति के बगल की सीट पर बैठी महिला मित्र को पीट रही है। पारिवारिक विवाद में सड़क पर हंगामा मच गया, जिसके बाद तीनों को नानाखेड़ा थाने पर लाया गया।

HIGHLIGHTS

  • उज्जैन में महिला मित्र और सरपंच को पत्नी ने पीटा
  • दूसरी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ पकड़ा
  • मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *