पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में बच्चे जान हथेली पर रखकर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मजबूर हैं। तेंदूखेड़ा विधानसभा के जैथारी गांव में उफनती नदी में नाव से बच्चे स्कूल जा रहे हैं। ब्रिज बन तो रहा है लेकिन छह साल में भी वह पूरा नहीं बन सका जिसके कारण बच्चे नाव से नदी पार कर रहे हैं। बच्चों को कई घंटो पहले घर से निकलना पड़ता है, क्योंकि नाव से स्कूल जाने में समय लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब तेज बारिश होती है और नदी में बाढ़ आ जाती है।
उस दौरान बच्चों को जान हथेली पर लेकर स्कूल जाना पड़ता है और वो भी छाता लगाकर नाव में बैठते हैं। नाव से स्कूल जाने का वीडियो वायरल हो रहा है बच्चों का कहना है कि यदि पुल बन जाए तो स्कूल की गाड़ियां उनके गांव में आ जा सकेंगी। फिर उन्हे नाव से स्कूल नहीं जाना पड़ेगा लेकिन कोई भी नेता या अधिकारी उनकी तकलीफ समझने तैयार नहीं है।
HIGHLIGHTS