उल्टी होने पर युवक की पिटाई,स्टेशन के बाहर बिरयानी सेंटर में मारपीट

By: PalPal India News
June 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर गुना से अपने घर जबलपुर वापस लौटे एक युवक की स्टेशन के बाहर जमकर पिटाई की गई बताया जाता है कि जबलपुर के खमरिया में रहने वाला पवन गुना में जॉब करता है आज सुबह वह ट्रेन से जबलपुर वापस लौटा भूख लगने पर उसने स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर स्थित एक बिरियानी सेंटर से बिरयानी खाई और उसे उल्टी हो गई जिस पर दुकानदार और दुकानदार के कर्मचारियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी पीड़ित युवक पवन का कहना है कि दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने उसे घसीट घसीट कर मारा जबकि वह सफाई के पैसे भी दुकानदार को दे चुका था उसके बावजूद भी गंदगी फैलाने का कहकर उसे पीटा गया पीड़ित युवक पवन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की है और दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है

HIGHLIGHTS

  • उल्टी होने पर स्टेशन के बाहर युवक की पिटाई
  • स्टेशन के बाहर बिरयानी सेंटर में मारपीट
  • दुकानदार ने कर्मचारियों के साथ युवक को पीटा
  • बिरयानी खाने के बाद युवक को हुई थी उल्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *