पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर के विकास नगर में बैंक के सामने खड़े एक्टिवा वाहन की डिक्की से 3 लाख रुपए निकालने की वारदात हो गई। जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश मालवीय ने बताया कि उन्होंने बैंक के सामने स्कूटर खड़ा किया और किसी काम से चले गए इस दौरान दो युवक आए और चालाकी से डिक्की को खोलकर रुपए निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें उनका एक अन्य साथी भी बाइक लेकर नजर आ रहा है। राकेश की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास से सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
HIGHLIGHTS