पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भोपाल। देवास भोपाल हाइवे पर एक्सीडेन्ट में युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा, दुर्घटना में बाइक चालक की की मौत के बाद गुस्साए। लोगो ने लाश रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, बस, आइसर, कार समेत अन्य वाहनों के कांच तोड़ दिए। खबर पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया करीब 2 घंटे चक्का जाम के बाद मौके पर एसडीएम बिहारी सिंह पहुंचे जिनकी समझाइश के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेजा और जाम खुला परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया उर्फ बबलू खटांबा से देवास की ओर जा रहा था।
तभी सेंट्रल इंडिया अकैडमी स्कूल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई लोग इस बात पर अड़े रहे कि टक्कर मारने वाले वाहन या उसके ड्राइवर को उनके सामने लाया जाए।
HIGHLIGHTS