पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर आते ही ये तस्वीरें वायरल होने लगी हैं और सभी लोग कपल को बधाई दे रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हीरामंडी’ की अदाकारा अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से शादी कर ली है। आपको बता दे दोनों ने एक प्राइवेट वेडिंग की है। दोनों ने परिवार वालों के बीच काफी सादगी से शादी की है। दोनों ने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की। यह तस्वीरें देख आप भी कहेंगे अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की जोड़ी कमाल की लग रही है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अदिति राव हैदरी ने कैप्शन में लिखा, ‘“तुम मेरे सूर्य हो, मेरे चंद्रमा हो, और मेरे सभी सितारे हो…अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना…हंसी, कभी बड़े न होना…अनंत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए। अदिति राव हैदरी ने सुनहरी जरी कढ़ाई के साथ एक सुंदर टिशू ऑर्गेजा लहंगा करै किया है। उनके सुनहरे ब्लाउज में हाथ से कढ़ाई की गई हैं। दूसरी ओर सिद्धार्थ ने साउथ इंडियन अटायर कैरी किया है। वो मुंड और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। दक्षिण भारतीय शादी के रिति रिवाजों के अनुसार ही दोनों एक-दूजे के हुए हैं। शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।
अदिति और सिद्धार्थ ने इस साल मार्च में एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई के बारे में बताया। अदिति ने इस खबर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, ‘उसने हाँ कह दिया! E. N. G. A. G. E. D’। फिलहाल अब शादी के पोस्ट पर फिल्मी दुनिया से भी सितारे बधाई देने लगे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले भी उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
अदिति राव हैदरी हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आईं। यह सीरीज इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वह कई फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं, जिनमें ‘अजीब दास्तान’, ‘दिल्ली 6’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और कई शामिल हैं। दूसरी ओर सिद्धार्थ का तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में लंबा और सफल करियर रहा है। उन्हें ‘नुव्वोस्तानंते नेनोददंतना’, ‘रंग दे बसंती’, ‘बोम्मारिलु’, ‘स्ट्राइकर’ और ‘अनगनागा ओ धीरुडु’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए पहचान मिली है। बता दें, दोनों की पहले भी शादी हुई थी, जो ज्यादा चल न सकी, ऐसे में ये कपल की दूसरी शादी है।