एक बच्ची की मौत तीन लोग घायल, बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर

By: PalPal India News
October 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गढ़ा स्टेशन के सामने हुए सड़क हादसे में एक बच्ची ने अपनी जान गवा दी। बताया जा रहा है कि चौकी ताल निवासी मोहन पटेल अपनी पत्नी और दो बच्चियों को लेकर बाइक से त्रिपुर सुंदरी माता के दर्शन करने जा रहे थे तभी पीछे से आ रही है बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मोहन पटेल की एक बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बच्ची और उसकी मां और खुद मोहन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

HIGHLIGHTS

  • एक बच्ची की मौत तीन लोग घायल।
  • गढ़ा स्टेशन के सामने हुआ हादसा।
  • बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *