एक साथ तीन घरों में चोरी से हड़कंप,डॉग स्क्वायड और एफ एस एल टीम ने मौके पर की जांच

By: PalPal India News
June 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। दमोह शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरों ने एक महीने में दूसरी बार चोरी की मकान मालिक अमित खरे के इसी घर में 25- 26 मई की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जहां पुलिस चोरों का पता तो नहीं कर पाई, लेकिन एक महीने बाद अज्ञात चोरों ने फिर उसी घर में चोरी कर ली। इस बार आरोपियों ने मकान मालिक के साथ उस घर के दो किराएदारों को भी अपना निशाना बनाया है।

किराएदार रमेश सिंह लोधी ने बताया कि वह बुधवार रात 8 बजे इमलिया के पास जमुनिया गांव में एक लगन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सुबह 6:00 बजे करीब जब घर पहुंचे तो देखा होश उड़ गए घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अलमारी में रखे करीब ₹70 हजार और कुछ जेवर गायब मिले वही मकान मालिक अमित खरे ने बताया की खेती कार्य चल रहा है इसलिए वे गांव में था। सुबह खबर मिली तब वे यहां पहुंचे एक माह पहले जो चोरी हुई थी उसमें करीब 8-10 हजार रुपए चोरी हुए थे। उसके बाद से उन्होंने कीमती चीज घर में रखना बंद कर दिया इस बार भी चोर घर में घुसे, ताला भी तोड़ा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला तीसरे किराएदार रेखा खरे है जिनके यहां से करीब 10 हजार रुपए की चोरी हुई है सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है

HIGHLIGHTS

एक साथ तीन घरों में चोरी से हड़कंप

एक मकान में महीने में दूसरी बार चोरी

डॉग स्क्वायड और एफ एस एल टीम ने मौके पर की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *