पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर गोरा बाजार के धोबी मोहल्ले में एक साथ छह गायों के मरने से हड़कंप मच गया, जैसे ही ये खबर लोगों को लगी उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हिंदूवादी संघटनों को दी इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गोरा बाजार थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर गायों को जहर देकर मारने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शक जताया है कि क्षेत्र के ही एक युवक शिवम यादव ने गायों को जहर देकर मारा है। इधर पुलिस का कहना है कि गायों का पीएम कराया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्रित की जा रही है ताकि यह पता चल सके की गायों की मौत कैसे हुई।
HIGHLIGHTS