एनक्यूएएस में जिला अस्पताल विक्टोरिया प्रदेश में अव्वल, दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम

By: PalPal India News
July 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता के लिए दिए जाने एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन में जिला अस्पताल विक्टोरिया को प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल हुआ है। मरीजों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के साथ अन्य मापदंडों पर खरा उतरने पर जिला अस्पताल विक्टोरिया ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजय नगर रिछाई को भी अपनी कैटेगरी में पूरे प्रदेश में नंबर-1 स्थान मिला है। यह निरंतर दूसरा अवसर है जब संजय नगर यूपीएचसी को एनक्यूएएस का प्रमाणीकरण मिला है।राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद दोनों ही अस्पतालों को दिल्ली में पुरस्कार से नवाजा गया आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन में हुआ दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने ये अवार्ड लिया

HIGHLIGHTS

  • एनक्यूएएस में जिला अस्पताल विक्टोरिया प्रदेश में अव्वल
  • पीएचसी कैटेगरी में संजय नगर रिछाई को भी पहला स्थान
  • दिल्ली में 28 जून को दिया गया पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *