एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण,21 जुलाई तक चलेगा चार कंपनियों का कैंप

By: PalPal India News
July 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में आज से 21 जुलाई तक एनसीसी के कमांइड एनुअल ट्रेनिंग केम्प-10 का आयोजन ओल्ड नेहरा कम्पनी में किया जा रहा है। इस दस दिवसीय केम्प में जबपुर ग्रुप हेड क्र्वाटर के सभी युनिट्स के संबधित महाविद्यालय एंव विद्यालय के सीनियर डिविजन, सीनियर विंग, जूनियर डिविजन एवं जूनियर विंग के कैडेटस भाग ले रहे है।

केम्प कमांडेण्ट कर्नल विवेक भटारा’ ने ओपनिंग एड्रेस में केम्प के दौरान कैडिस को अनुशासन और एकता के मूल मंत्र के साथ प्राप्त होने वाले प्रशिक्षण जैसे ड्रिल,मेप रीडिंग, युद्ध कला ,क्षेत्र कला ,वेपन ट्रेनिंग और एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षाओं की तैयारी एंव फौज में कमीशन प्राप्त करने की बात पर बल दिया। केम्प में चार कम्पनियो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनसीसी कैडिट्स प्रशिक्षण के साथ-साथ समाज सेवा, पर्यावरण सुरक्षा, सामुदायिक कौशल, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्र भक्ति की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहें है।

HIGHLIGHTS

  • एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
  • ओल्ड नेहरा कम्पनी द्वारा कमांइड एनुअल ट्रेनिंग केम्प-10 का आयोजन।
  • 21 जुलाई तक चलेगा चार कंपनियों का कैंप।
  • एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *