पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के रुझानों के मुताबिक BJP उम्मीदवार सभी सीट पर आगे चल रहे हैं.
गुना शिवपुरी सीट से चौथे राउंड में सिंधिया आगे कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह 97015 वोट से पीछे केंद्रीय मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार आगे चल रहे है। खजुराहो लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी भाजपा प्रत्याशी VD शर्मा 1 लाख से अधिक वोट से आगे बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमार पीछे। विदिशा में मतगणना जारी विदिशा में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 64000 वोट से आगे,कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा पीछे सतना में मतगणना जारी। सतना से बीजेपी के गणेश सिंह आगे पहले राउंड में कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा 8 हजार वोट से पीछे। छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 1500 वोट से कांग्रेस आगे। जबलपुर में भाजपा से आशीष दुबे चल रहे आगे । आशीष दुबे 1 लाख 30 हजार 786 वोटों के साथ आगे चल रहे है। ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए काउंटिंग जारी पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी भरत सिंह 7 हजार से ज्यादा वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पीछे। छतरपुर – टीकमगढ़ लोकसभा से डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक 69790 वोट से आगे छतरपुर विधानसभा से बीजेपी 24 हजार 148 वोट से आगे बिजावर विधानसभा से बीजेपी 31 हजार 456 वोट से आगे महाराजपुर विधानसभा में बीजेपी 14 हजार 186 वोट से आगे