जबलपुर समाचार – एसआई के खिलाफ शिकायत, नागरिकों ने बदसलूकी और पैसे मांगने के लगाये आरोप
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर ।घमापुर थाने में पदस्थ एसआई शिव गोपाल गुप्ता की शिकायत एसपी आदित्य प्रताप सिंह से की गई है। क्षेत्रवासी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को एसआई शिव गोपाल गुप्ता के कारनामे बताए लोगों ने बताया कि एसआई एक तो पीड़ितों से सीधे मुंह बात नहीं करते ऊपर से उनके द्वारा आम जनता से बदसलूकी की जाती है। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट लिखने के लिए शिव गोपाल गुप्ता लोगों से पैसे की मांग भी करते हैं। लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि एसआई शिव गोपाल गुप्ता के संरक्षण में ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चल रही हैं वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सीएसपी से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि एसआई शिव गोपाल गुप्ता दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
HIGHLIGHTS