ऐसा क्या हुआ की पीएम मोदी के पैर छूने झुके सीएम नितीश कुमार! विडियो हुआ वायरल

By: PalPal India News
November 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दूसरे एम्स (AIIMS) का दरभंगा में शिलान्यास कर दिया है। बताया जा रहा है कि दरभंगा एम्स के निर्माण पूरा होने पर बिहार में स्वास्थ्य क्रांति आ जाएगी। वहीं इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद थे। यहां सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सीएम नीतीश को ऐसा करते देख लोगों ने जोश में तालियां बजानी शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल दरभंगा के शोभन में दरभंगा एम्स के शिलान्यास समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम में अपना संबोधन पूरा कर वापस अपनी जगह पर लौट रहे थे। तभी वे पीएम नरेंद्र मोदी के नजदीक पहुंचे और एक बार फिर से झुककर प्रधानमंत्री के पैर छूए। नीतीश कुमार के पैर छूते ही पीएम मोदी खड़े हो गए और नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़कर उनका अभिवादन किया। इस नजारे को देखते हुए मंच और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुस्कुरा कर तालियां बजानी शुरू कर दी। इस दौरान नीतीश कुमार के इस व्यवहार से पीएम मोदी भी आश्चर्यचकित नजर आए।

बिहार के सपने होंगे पूरे – पीएम

पीएम मोदी ने दरभंगा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मेरी और बिहार में नीतीश सरकार मिलकर बिहार के सपनों को पूरा कर रही है। केंद्र में उनकी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार मिलकर इस प्रदेश के हर सपने को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यहां यह भी कहा कि नीतीश कुमार बिहार में सुशासन लाए और ‘जंगलराज’ को खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *