ऐसा स्कूल जहां पढाई के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ देखिये पूरी खबर

By: PalPal India News
August 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद खंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला खिरहनी में अनियमितताएं ही अनियमितताएं सामने आई है। यहां छात्र छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं हैं। बच्चों की पढ़ाई का स्तर तो दूर की बात है बच्चों को अपनी शाला के लंच टाइम के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है इतना ही नहीं बल्कि हमारे प्रधानमंत्री का नाम तक पता नहीं है। इस स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है एक तरफ शिक्षक सरकार से मोटी तनखा ले रहे है और दूसरी ओर बच्चों के भविष्य को अंधेरे में धकेल रहे हैं।

इनकी शाला की खामियां उजागर न हो जाए इसलिए इस स्कूल के शिक्षकों ने अपने यहां सभी के प्रवेश पर रोक लगा रखी है बच्चो के भविष्य को लेकर उनके अविभावक भी काफी चिंतित है। यहां के प्रभारी विजय सिंह ठाकुर और शिक्षक रवि दुबे का मीडिया से कहना हैं कि कार्यालय में आकर बात करके वे चले जाए। प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उनकी इजाजत के बिना तहसीलदार, कलेक्टर, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, और विधायक भी उनकी शाला में नहीं आ सकते।

HIGHLIGHTS

  • एक ऐसा स्कूल जहां कोई बिना इजाजत नहीं आ सकता।
  • देखिऐ स्कूल के प्रभारी शिक्षक का वीडियो।
  • बिना इजाजत तहसीलदार, कलेक्टर, पीएम, सीएम, शिक्षा मंत्री, और विधायक भी नहीं आ सकते।
  • अनियमितताएं उजागर होने के डर से प्रवेश पर लगाई रोक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *