जबलपुर समाचार – ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी नेपियर टाउन कार्यालय की कुर्क करने पहुंची टीम
पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोर्ट के अधिकारी पुलिस के साथ कंपनी के कार्यालय को कुर्क करने पहुंच गए अधिकारी जैसे ही पहुंचे तो कंपनी के कर्मचारीयों ने उन्हें कुर्की करने से रोका लेकिन कोर्ट के अधिकारियों ने कोर्ट का आदेश दिखाकर कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी दरअसल दो प्रकरणों में अदालत ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को अवार्ड की राशि पीड़ितों को देने के निर्देश दिए थे जिसका पालन कंपनी ने नहीं किया इसके बाद पीड़ित ने फिर अदालत की शरण ली और उसके बाद अदालत ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया हालांकि कोर्ट के अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही कंपनी के अधिकारियों ने कोर्ट के अधिकारियों से अवार्ड की राशि देने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी जो उन्हें दे दी गई और कुर्की की कार्यवाही टल गई कोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर पीड़ितों को राशि का भुगतान नहीं किया गया तो फिर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी
HIGHLIGHTS
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी नेपियर टाउन कार्यालय की कुर्की टली
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी नेपियर टाउन कार्यालय की कुर्क करने पहुंची टीम
कंपनी के अधिकारियों ने मांगी एक सप्ताह की मोहलत तो टली कुर्की
वाहन दुर्घटना में क्षतिपूर्ति ना देने के कारण अदालत ने दिया है आदेश