ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी विनेश फोगाट,फ़ाइनल मैच में अयोग्य घोषित

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। 6 अगस्त को ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी विनेश फोगाट इस समाचार से जहाँ लोगों में ख़ुशी की लहर थी वहीँ एक ऐसा दुखद समाचार आया जिसके बाद देश भर में गम पसर गया विनेश फाइनल मैच से पहले ही अयोग्य घोषित हो गईं।इस समाचार के बाद विनेश को झटका लगा और वो बेहोस हो गई अभी उनका पेरिस के अस्पताल में इलाज चल रहा है विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित हो गईं। जिस वजन को घटाने के लिए उन्होंने दिन और रात एक कर दिए, उसने एक बार फिर उनका दिल तोड़ा फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम से ज्यादा पाया गया और उन्हें इस प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विनेश फोगाट का वजन 50 किलो वर्ग से ज्यादा हो गया था और इसको घटाने के लिए भारतीय रेसलर ने अपना खून और पसीना बहा दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनेश फोगाट ने फाइनल मैच से पहले अपना वजन घटाने के लिए कड़ी मेहनत की। वो रातभर जगी रहीं। वजन कम करने के लिए विनेश ने साइकिल चलाई, स्किपिंग की। यही नहीं आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि विनेश फोगाट ने अतिरिक्त वजन कम करने के लिए अपने बाल और नाखून काटे और यहां तक की अपने खून भी निकाले। लाख कोशिशों के बावजूद जब फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट का वजन नापा गया तो वो 50 किलो से 150 ग्राम ज्यादा निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *