ओला शोरूम में लगी आग, 20 वाहनों से ज्यादा वाहन जलकर हुए खाक

By: PalPal India News
August 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। इंदौर में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखी कुछ गाड़ियां जल कर खाक हो गई। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

आपको बता दे की गीताभवन चौराहे पर स्थित ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी फुटने के कारण आग इतनी भयानक हो गई कि 20 वाहन जलकर खाक हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज़ थी की दूर-दूर तक आवाज सुनाई दे रही थी। गनीमत ये रही की शोरूम में कार्यरत कर्मचारी और ग्राहक वहां से जान बचाकर निकल गए। जैसे ही धमाके की आवाज लोगों ने सुनी वह बिल्डिंग से बाहर आ गए। जिसके बाद फायर बिग्रेड सवा छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद गांधीहाल स्थित कार्यालय से चार गाड़ियां यहां पहुंची। फायर बिग्रेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबु पा लिया है।

बताया गया की आग बुझाने में करीब 45 हजार लीटर पानी लग गया। आग लगने से शोरूम में धुआं भरा गया था। टेबल, कुर्सियों पर रखे आवश्यक दस्तावेज, गाड़ियों के पार्ट्स ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते ही आग बढती गई। मुख्य मार्ग पर होने से फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में मशक्कत करना पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *