पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कर्नाटक के बेलगावी एक आवासीय क्षेत्र में रविवार देर रात औरंगजेब का पोस्टर लगाए जाने के बाद बवाल मच गया, इस पोस्टर में औरंगजेब को अखंड भारत का वास्तविक संस्थापक बताया गया। हालांकि, सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने इस पोस्टर को हटा दिया।
औरंगजेब को “सुल्तान-ए-हिंद” कहा गया
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, शाहू नगर सर्किल पर शनिवार देर रात शहर के बॉक्साइट रोड पर कुछ युवकों ने एक बड़ा पोस्टर लगाया जिसमें सबसे लंबे वक्त तक हिंदुस्तान में राज करने वाले मुगल बादशाह औरंगजेब की जयंती के अवसर पर “सुल्तान-ए-हिंद” कहा गया। बेलगावी सिटी कॉर्पोरेशन के निर्देश पर पुलिस ने माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए पोस्टर को हटा दिया। इसके साथ ही ऐसा आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीँ बीजेपी ने भी इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।