पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के पर्व मुहर्रम में शुक्रवार को पांच तारीख रही। रात में सवारियों ने कचहरी वाले बाबा की दरगाह में हाजिरी दी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सडक़ों पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा ताजिए और सवारियों का आकर्षण देखने के लिए कचहरी वाले बाबा की दरगाह के बाहर लोग देर रात तक खड़े रहे। देर रात सवारियां गश्त करते हुए कचहरी वाले बाबा की दरगाह में हाजिरी देने पहुंची। कचहरी दरगाह के खादिम चंगेज खान ने सवारियों में मोजूद बाबाओं का इस्तकबाल किया।
HIGHLIGHTS