कटंगी के निदान वाटर फॉल में डूबा युवक,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक वाटर फॉल में डूबा

By: PalPal India News
July 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कटंगी के निदान वाटर फॉल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि कटनी की तिलक कालोनी में रहने वाला गोपी ठाकुर अपने दोस्तों के साथ कटंगी के निदान वाटर फॉल आया था। वहाँ नहाते वक्त पैर फिसल जाने से गहरे कुंड मैं बह गया फिर ऊपर नही आया। गोपी के दोस्तों ने तुरंत वहाँ के स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गोताखोरों ने गोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।

एसडीआरएफ की टीम के वापस लौटने के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा भी युवक को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें भी सफलता नहीं मिल सकी। युवक के परिजन भी निदान वॉटरफॉल पहुंचे और कटंगी थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।

HIGHLIGHTS

  • कटंगी के निदान वाटर फॉल में डूबा युवक।
  • दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक वाटर फॉल में डूबा।
  • कटंगी थाना क्षेत्र के निदान वाटर फॉल की घटना।
  • कटनी के गायत्री नगर से दोस्तों के साथ आया था गोपी ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *