कटंगी में प्रदर्शनकारियों से मिले कलेक्टर और एसपी,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन

By: PalPal India News
June 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कटंगी गोवंश हत्याओं के विरोध में कटंगी बंद के दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह कटंगी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। बातचीत में इस बात पर संतोष जताया गया कि पुलिस जांच बेहतर तरीके से कर रही है लेकिन कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि प्रशासन सिर्फ पांच गोवंश के अवशेष होने की बात कह रहा है, जबकि 50 से ज्यादा गौ वंश के अवशेष मिले हैं।

जिस पर कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि रिपोर्ट जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बनाई गई है और पुलिस जांच कर रही है, इसलिए जांच को पूरा हो जाने दें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

HIGHLIGHTS

  • कटंगी में प्रदर्शनकारियों से मिले कलेक्टर और एसपी।
  • कटंगी पहुंचे कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह।
  • बंद का आवाहन करने वालों से की चर्चा।
  • दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *