कटंगी में फिर मिले बड़ी संख्या के गौवंश के अवशेष

By: PalPal India News
June 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर। जबलपुर कटंगी नगर मैं आज फ़िर बड़ी संख्या मे गौ वंश मृत पाए गए जिसको लेकर बजरंग दल ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बताया जाता है कि नगर के वार्ड 06 से लगी पहाड़ी पे करीब 40 से 50 गौ वंश के अवशेष प्राप्त हुए है और गौ वंश भी ऊपर पाए जा सकते है।प्रशासन को जानकारी लगने पर ASP सूर्यकांत शर्मा, पाटन SDM मानवेंद्र सिंह,पाटन SDOP लोकेश डाबर सहित कटंगी एवं आसपास से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।सुमित सिंह ने अधिकारियों से आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने इन अवशेषों को काफी पुराना बताया है उन्होंने कहा कि वेटरनरी डॉक्टर के द्वारा पीएम किया जा रहा है जिसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

HIGHLIGHTS

कटंगी में फिर मिले बड़ी संख्या के गौवंश के अवशेष।

वार्ड नंबर 6 से लगी पहाड़ी पर पाए गए कटे हुए अंग।

मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने जताया आक्रोश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *