पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में बसाड़ी गांव की एक होटल पर रविवार शाम करीब 5.30 बजे समोसे खाने को लेकर ग्रामीण और रेत कंपनी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने धन लक्ष्मी मर्चेंडाइज प्रायवेट लिमिटेड रेत कंपनी को घेर लिया। उसके बाद कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। बचने के लिए रेत कर्मचारी कार्यालय के छत पर चढ़ गए। जहां दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर खड़ी एक बोलेरो में आग लगा दी। जबकि दूसरे वाहन में तोड़फोड़ की। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
HIGHLIGHTS