इंदौर समाचार – इंदौर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के पोस्टर पर पोती कालिख,जलाया पुतला
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया, इंदौर के एमआर 10 चौराहे पर संतो के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर एक टिप्पणी की थी इसके विरोध में लोगों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया और प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया इस दौरान लोगों ने मिश्रा के पोस्टर का मुंह भी काला कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने कहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा के पास करोड़ों रुपए का दान आ रहा है और प्रदीप मिश्रा राधा रानी सरकार के खिलाफ अनर्गल तरीके से बयान दे रहे हैं जो निंदनीय है। आने वाले दिनों में यदि प्रदीप मिश्रा इंदौर में कथा करेंगे तो उसका विरोध किया जाएगा।
HIGHLIGHTS