कपड़े की दुकान में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की तस्वीर! देखे विडियो

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास के शुक्रवारिया हाट नाग मंदिर के पीछे स्थित एक कटपीस सेंटर दुकान में एक युवक ने मंगलवार रात आग लगा दी। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। युवक आग लगाने की सामग्री एक थैली में ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने दुकान के अंदर पहले ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डाला और फिर कपड़े की दुकान में आग लगाई। सूचना रात में ही व्यापारी ने दमकल को दी, उसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। व्यापारी ने कहा- आग से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

HIGHLIGHTS

  • कपड़े की दुकान में युवक ने लगाई आग
  • शुक्रवारिया हाट नागेश्वर मंदिर के पीछे स्थित कपड़े की दुकान में लगाई आग
  • देर रात युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
  • सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *