palpalindianews/jabalpur
कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वो माता बहनों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के लिए हित के लिए योजनाएं लाएंगे। उन्होने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि वो हर वर्ग के हित के प्रतिबद्ध है। बता दें कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव के लिए नारा दिया है “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”। कमलनाथ बीजेपी पर लगातार मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाने का आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य मध्य प्रदेश के हर व्यक्ति और वर्ग को खुशहाल बनाना है इसीलिए इस बार उन्होने खुशहाली का नारा दिया है।
कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ”खुशहाल नारी – खुशहाल मध्यप्रदेश” मेरा विजन है और इसे साकार करने के लिए मैं वचनबद्ध हॅूं ।
कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित मध्यप्रदेश के निर्माण के लक्ष्य पर कार्य करेगी । महिला दुष्कर्म के मामलों में पिछले 18 वर्षों में मध्यप्रदेश का स्थान देश में निरंतर सबसे आगे रहा है । हम इस कलंक को मिटायेंगे । महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी । सुरक्षित नारी से खुशहाल मध्यप्रदेश की संकल्पना साकार होगी । कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।