पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मुंबई। एक्ट्रेस और टी सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला और करण जौहर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। करण जौहर ने दिव्या खोसला को लेकर एज क्रिप्टिक पोस्ट जारी की थी जिसके बाद से दिव्या काफी नाराज है। अब दिव्कया ने करण जौहर की आलोचना करते हुए काफी कुछ कहा है। करण और कंगना का विवाद तो चल ही रहा था की अब दिव्या से भी ले लिया पंगा
आपको बता दे अभिनेत्री दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म खासा चली नहीं। पिछले शुक्रवार को करण जौहर और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ रिलीज हुई।जो बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन बॉलीवुड में इसका काफी शोर है। फिल्म की रिलीज के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। ‘सावी’ की मेकर और लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने ‘जिगरा’ को लेकर करण जौहर और आलिया भट्ट पर कई आरोप लगाए। बताया जा रहा है की दोनों ही फिल्मों में बहुत सी सामानताएं हैं। दिव्या खोसला ने दावा किया कि ‘जिगरा’ उनकी फिल्म सावी की कॉपी है। दिव्या ने यह भी कहा की बॉक्स ऑफिस पर नंबर बढ़ाने के लिए टिकट खरीदी है आलिया ने। इस पर आलिया ने तो कुछ भी नहीं कहा लेकिन करण जौहर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर बवाल खड़ा कर दिया। अब इसका जवाब दिव्या खोसला ने दिया है।
करण ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कहा कि मूर्खों को चुप रहकर जवाब देना ही सही है। इसका जवाब दिव्या ने तुरंत एक और स्टोरी के साथ दिया था, ‘सत्य हमेशा मूर्खों को नाराज करेगा, जो इसके विरोध में खड़े हैं।’ अब इसी कड़ी में बात को आगे बढ़ाते हुए दिव्या खोसला कुमार ने एचटी से काफी कुछ कहा है। एक्ट्रेस का दावा है कि करण जौहर ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही पीआर से भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करवाया है।
दिव्या खोसला कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, कि ‘आज जब मैं अपनी बात कहती हूं तो श्री करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। क्या अनैतिक प्रथाओं की ओर इशारा करने वाली महिला को बेवकूफ कहना सही है? यह सब अगर मेरे साथ हो सकता है तो इंडस्ट्री में नए लोगों का क्या होगा? यहाँ कोई राजा नहीं है और मेरे साथ किसी वस्तु की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता। ऐसे और भी कई अपमानजनक शब्द हैं जिनका इस्तेमाल उनके पीआर लेखों में किया गया था और मेरे स्टैंड लेने को पीआर स्टंट कहा गया था। मुझे खेद है, मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है। मैं पहले से ही फेमस हूं।’ करण को अपनी इस बात के लिए माफ़ी मांगना चाहिए।