करोड़ों बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा,स्व सहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

By: PalPal India News
August 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की करोड़ों बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया। लाडली बहना योजना के 1250 रुपए के साथ रक्षाबंधन पर ढाई सौ रुपए अतिरिक्त लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जबलपुर में शहीद स्मारक प्रेक्षा गृह में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि अधिकारी समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जबलपुर की हजारों बहनों को भी रक्षाबंधन का तोहफा मिला कार्यक्रम के पहले कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। विधायक अशोक रोहाणी और अभिलाष पांडे का कहना है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की करोड़ों बहनों को रक्षाबंधन का जो तोहफा दिया है उससे वे भी रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मना पाएंगी।

HIGHLIGHTS

  • करोड़ों बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा।
  • करोड़ों बहनों के खाते में ट्रांसफर की राशि।
  • स्व सहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।
  • शहीद स्मारक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *