करौंदा नाला के पास हुआ सड़क हादसा, एक युवक की हुई मौत।

By: PalPal India News
September 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। करौंदा नाला के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवा दी। बताया जा रहा है कि मनीष चौधरी नाम का युवक रांझी में जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर आज सुबह 5 बजे खजरी खिरिया लौट रहा था। तभी उसके वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

HIGHLIGHTS

  • करौंदा नाला के पास हुआ सड़क हादसा।
  • बाइक सवार एक युवक की हुई मौत।
  • अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *