“कर्नल सुनीता बीएस: सशस्त्र बलों में महिला अधिकारी की नई ऊंचाई”

By: PalPal India News
November 24, 2023

PALPALINDIANEWS/JABALPUR

“एक महिला सेना में कैसे जाएगी?”
से लेकर…
“महिलाओं के सेना में अहम जिम्मेदारियां संभालने तक!”

महिलाएं हर दिन रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। इसी आयाम में नया नाम जुड़ा है कर्नल सुनीता बीएस का!

कर्नल सुनीता बीएस ने सशस्त्र बल ट्रांसफ्यूजन सेंटर(AFTC) में कमांडिंग अफसर की जिम्मेदारी संभालकर इतिहास रच दिया है।
वह इस अहम पद पर पहुंचने वाली देश की ‘पहली महिला सैन्य अधिकारी’ बन गई हैं।

सुनीता ने रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से ग्रेजुएशन और पैथोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (एमडी और डीएनबी) हासिल की है और इसके पहले वह अरुणाचल प्रदेश में फील्ड अस्पताल में कमांडिंग ऑफिसर की चुनौतीपूर्ण भूमिका भी बखुबी निभा चुकी हैं।

उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए ही उन्हें दिल्ली के सशस्त्र बल ट्रांसफ्यूजन सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कि फ्रोजन रेड सेल फैसिलिटी रखने वाला भारत में पहला और एकमात्र लाइसेंस प्राप्त केंद्र है।
उनकी यह उपलब्धि भविष्य में डिफेंस सेक्टर में महिलाओं को बराबर की भागीदारी दिलाने में काफी अहम साबित होगी।

कर्नल सुनीता बीएस को पल पल इंडिया न्यूज़ टी वी की पूरी टीम की ओर से अनंत शुभकामनाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *