कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की तैयारी में प्रदेश सरकार ,चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजकर मांगी अनुमति

By: PalPal India News
November 11, 2023

पल-पल इंडिया न्यूज़/भोपाल

मध्य प्रदेश के  कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी है। सरकार चाहती है कि आयोग की अनुमति मिल जाए तो इसके आदेश जारी कर दें और भुगतान की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए।

धनतेरस के खास मौके पर सरकार ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा तथा इज़ाजत मांगी और कहा मांगे पूरी हो जाने पर मिलेगा कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते का  लाभ । प्रदेश में कुल साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं। राज्य सरकार की यह नीति रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों का जब महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो उसके अनुसार ही प्रदेश में भी वृद्धि की जाती है। राज्य में साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *