कर्मचारी नेता योगेंद्र दुबे और राम दुबे के समर्थन में प्रदर्शन,दोनों के खिलाफ मामला दर्ज होने से भड़के कई संगठन

By: PalPal India News
August 17, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कर्मचारी नेता योगेंद्र दुबे और राम दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के खिलाफ कई संगठन लामबंद हो गए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को ब्राह्मण एकता मंच और कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सोपा गया। जिसमें दोनों कर्मचारी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिए जाने की मांग की गई और ऐसा न होने पर जबलपुर बंद करने की चेतावनी दी गई। तमाम संगठनों ने कहा है कि योगेंद्र दुबे और राम दुबे हमेशा न केवल कर्मचारीयों के हक की लड़ाई लड़ते रहे बल्कि समाज सेवा के कामों में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है और ऐसे लोगों के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते मामला दर्ज किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • कर्मचारी नेता योगेंद्र दुबे और राम दुबे के समर्थन में प्रदर्शन।
  • दोनों के खिलाफ मामला दर्ज होने से भड़के कई संगठन।
  • मामला वापस न लिए जाने पर जबलपुर बंद की चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *