कलेक्टर का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर 25 हजार की ठगी,रिश्तेदार से अकाउंट में डलवा लिए 25 हजार रुपए

By: PalPal India News
August 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के कलेक्टर साइबर ठगों के निशाने पर हैं। ताजा मामला जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और धार कलेक्टर प्रियंक श्रीवास्तव का है। दोनों कलेक्टर ने साइबर सेल से मामले की शिकायत की है। दोनों जिलों के कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी संदेशों को नजरअंदाज करें और तत्काल ब्लॉक कर दें। जबलपुर कलेक्टर का पहले भी फैसबुक अकाउंट हैक हो चुका है। बीते दिनों में सिवनी, उमरिया, शहडोल और शिवपुरी के कलेक्टरों के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम देने की कोशिश की है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नाम से भी फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाए गए थे जालसाजों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना के नाम से उनके रिश्तेदार से 25 हजार की ठगी की है। ठग ने साइबर फ्रॉड करते हुए वाट्सऐप पर कलेक्टर दीपक की फोटो लगाई। फिर कई रिश्तेदारों को मैसेज किया। झांसे में आकर एक रिश्तेदार ने 25 हजार ट्रांसफर भी कर दिए गए। दीपक सक्सेना को ठगी का पता चला तो हैरान हो गए।

ठगी का पता चलते ही जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने फर्जी फेसबुक आईडी ब्लॉक कर आरोपी की तलाश के निर्देश साइबर सेल को दिए हैं। कलेक्टर ने अपनी फेसबुक आईडी पर फेक लिखते हुए कहा है कि अज्ञात नंबर से उनकी प्रोफाइल फोटो लगाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिससे लोगों को धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इन नंबरों का कलेक्टर जबलपुर से कोई संबंध नहीं है। नंबर फर्जी हैं।

HIGHLIGHTS

  • कलेक्टर का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर 25 हजार की ठगी
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना के नाम से बनाया गया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
  • पुलिस की साइबर सेल में की गई शिकायत
  • एक रिश्तेदार से अकाउंट में डलवा लिए 25 हजार रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *