पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के बाजना मठ के पास स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा संचालित में वृद्ध आश्रम है। जहां पर रहने वाली महिलाओं के द्वारा सावन के पावन पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर राखी का निर्माण किया गया है। वृद्धाश्रम की महिलाओं ने अपने हाथों से को राखियां बनाई हैं। उनकी प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में लगाई गई है। यहां से बिकने वाली राखियों के पैसे वृद्धाश्रम की महिलाओं को दी जाती है। इस प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक राखियां रखी गई हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और लोग इनकी खरीददारी भी कर रहे हैं।
HIGHLIGHTS